Home जयपुर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना- जनवरी माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि 10 फरवरी तक बढ़ी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना- जनवरी माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि 10 फरवरी तक बढ़ी

Ration
File Photo

जयपुर, 06 फरवरी। खाद्य मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह जनवरी, 2023 के पेटे आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अवधि 10 फरवरी, 2023 तक बढ़ा दी गयी है।
श्री खाचरियावास ने बताया कि सभी जिला रसद अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जनवरी माह के पेटे आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अवधि 10 फरवरी, 2023 तक बढाने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह दिसम्बर, 2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अवधि भी 10 फरवरी, 2023 तक बढ़ा दी गयी है।
श्री खाचरियावास ने बताया कि दिसम्बर एवं जनवरी माह में राशन के गेहूं से वंचित रहे लोग अब 10 फरवरी तक उचित मूल्य की दुकान से गेहूं प्राप्त कर सकते हैं।
श्री खाचरियावास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह जनवरी, 2023 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न का वितरण 31 जनवरी, 2023 तक किया जाना था। उन्होंने बताया कि विभाग के संज्ञान में आया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह जनवरी, 2023 के पेटे आवंटित मात्रा का 96 प्रतिशत एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2022 के पेटे आवंटित मात्रा का 93 प्रतिशत ही वितरित किया गया है।
श्री खाचरियावास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 11 लाख से अधिक नये लाभार्थियों के नाम जोड़े गये हैं। उन्हें भी इन दोनों योजनाओं के पेटे आवंटित खाद्यान्न का लाभ मिलेगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!