Home जयपुर सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने सादुलशहर विधायक को सौंपा ज्ञापन

सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने सादुलशहर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Manager of cooperative societies submitted memorandum to Sadulshahar MLA

जयुपर । डिजिटल डेस्क I 29 जनवरी I श्रीगंगानगर सीसीबी की लालगढ़, सादुलशहर, सुखाड़िया सर्किल रिडमलसर, नेतेवाला शाखाओं में कार्यरत व्यवस्थापक प्रतिनिधी मंडल ने सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ के निवास पर मुलाकात कर सहकारी समितियों (पैक्स) के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की पूर्ति करवाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की । विधायक को प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिक अपनी-अपनी सोसायटी में सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद सरकार इन कार्मिकों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जिसमें इन पैक्स कर्मचारियों की प्रमुख मांग नियोक्ता निर्धारण कर सुरक्षित कार्यों शर्ते तय लागू करने, 2017 से पूर्व समितियों में नियुक्त कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर नियमित करते हुए वित्त विभाग में पिछले 3 वर्षा से लंबित कॉमन कैडर की पत्रावली का निस्तारण करने की मांग की गई। इस दौरान ओम प्रकाश रोज, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, भगत सिंह, श्रीराम भगत उपस्थित थे।

विशिष्ट सहायक से वार्ता कर दिया आश्वासन

सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र जांगीड़ ने मौके पर ही सहकारिता मंत्री के विशिष्ट सहायक श्री आशीष शर्मा से वार्ता के पश्चात, प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कर, उनकी मांगों का निस्तारण करवाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!