Home जयपुर विगत तीन वर्षों में लगभग 60 हजार कृषकों का 409.60 करोड़ रूपये का ऋण माफ – सहकारिता मंत्री

विगत तीन वर्षों में लगभग 60 हजार कृषकों का 409.60 करोड़ रूपये का ऋण माफ – सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद विगत तीन वर्षों में केन्द्रीय सहकारी बैंकाें एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों के 409.60 करोड़ रुपये की ऋणमाफी कर 59 हजार 983 किसानों को लाभान्वित किया है।

  • राष्ट्रीयकृत बैंको का ऋण माफ करने का अधिकार केन्द्र सरकार का – सहकारिता मंत्री
जयपुर, 20 जुलाई। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद विगत तीन वर्षों में केन्द्रीय सहकारी बैंकाें एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों के 409.60 करोड़ रुपये की ऋणमाफी कर 59 हजार 983 किसानों को लाभान्वित किया है।
सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल में विधायक श्री गोपाल लाल मीना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की ऋणमाफी के लिए राज्य के सहकारी बैंकों द्वारा किसानों की ऋणमाफी हेतु योजनाएं जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इन ऋणमाफी योजनाओं में राजस्थान कृषक ऋणमाफी योजना 2019 (अल्पकालीन) एवं राजस्थान कृषक ऋणमाफी योजना 2019 (मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन) शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीयकृत बैंक भारत सरकार के नियंत्रणाधीन है एवं उनके द्वारा किसानों के ऋण माफ करने का निर्णय भारत सरकार द्वारा ही लिया जा सकता है।
सहकारिता मंत्री ने विगत तीन वर्षों में राज्य में ऋणमाफी योजना से लाभान्वित किसानों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 में कुल 42 हजार 866 किसानों का 325.14 करोड़ रुपये का अल्पकालीन एवं मध्यकालीन व दीर्घकालीन ऋणों की ऋण माफी कर कृषकों को लाभान्वित किया गया। इसी तरह वर्ष 2021-22 में एक हजार 83 कृषकों का 49.83 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 में 7 हजार 34 कृषकों का 35.63 करोड़ की ऋण माफी कर किसानों को लाभान्वित किया गया है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!