Home जयपुर बूंदी जिले की करवर सहकारी समिति को मिला ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार’

बूंदी जिले की करवर सहकारी समिति को मिला ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार’

सार 

Jaipur : बूंदी की करवर ग्राम सेवा सहकारी समिति को उत्कृष्ट ऋण वितरण और पारदर्शी कार्यप्रणाली हेतु NCDC द्वारा क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से नवाजा गया है।

विस्तार 

बूंदी । 24 मार्च | डिजिटल डेस्क | जिले की करवर ग्राम सेवा सहकारी समिति को राष्ट्रीय सहकार विकास निगम (NCDC) द्वारा वर्ष 2025 के ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार’ से नवाजा गया है। समिति को यह सम्मान ‘प्राथमिक ऋण दात्री समिति’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया है। मंगलवार को जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित एक गरिमामय राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने करवर समिति के पदाधिकारियों को प्रतिष्ठित शील्ड और नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष  श्यामलाल मीणा, संचालक मंडल सदस्य मनीष कुमार नागर और व्यवस्थापक राकेश कुमार नागर ने पुरस्कार ग्रहण किया । समिति अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने कहा कि यह सम्मान समिति की पारदर्शी कार्यप्रणाली और किसानों के प्रति समर्पण का परिणाम है। करवर ग्राम सेवा सहकारी समिति को यह पुरस्कार ऋण वितरण और वसूली में उच्च पारदर्शिता, कृषि कार्यों में किसानों को तकनीकी व आर्थिक सहायता प्रदान करने और ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने जैसे उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर दिया गया है। समिति को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुने जाने की खबर मिलते ही करवर सहित पूरे बूंदी जिले में हर्ष का माहौल है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!