Home जयपुर आरबीआई के मापदंडों की पूर्ति नहीं करने के कारण उच्चैन में दी भरतपुर सेन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलना संभव नहीं -सहकारिता मंत्री

आरबीआई के मापदंडों की पूर्ति नहीं करने के कारण उच्चैन में दी भरतपुर सेन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलना संभव नहीं -सहकारिता मंत्री

प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब देते सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना

जयपुर, 13 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करने के कारण नदबई विधानसभा क्षेत्र के उच्चैन तहसील मुख्यालय पर दी भरतपुर सैन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का खोला जाना संभव नहीं है। श्री आंजना प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री जोगिन्दर सिंह अवाना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने अवगत कराया कि दी भरतपुर सैन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित मापदण्डों की पूर्ति नहीं करता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदण्ड के अनुुसार नई शाखा खोलने के लिए बैंक का नेट एनपीए 5 प्रतिशत से कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दी भरतपुर सैन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक का 31 दिसम्बर 2022 को नेट एनपीए 11.18 प्रतिशत है। अतः भरतपुर के उच्चैन में नई शाखा नहीं खोली जा सकती है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!