सार
Jaipur : केंद्रीय सहकारी बैंकों, भूमि विकास बैंकों एवं पैक्स के माध्यम से वित्तीय सजगता के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के जारी हुए निर्देश

विस्तार
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 25 नवम्बर | प्रदेश में केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB), भूमि विकास बैंकों एवं समस्त PACS के माध्यम से वित्तीय सजगता के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव राज्य स्तरीय समन्वय समिति (SLCC) की 27वीं बैठक में दिया गया, जिसके पश्चात हाल ही में सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय की अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय शोभिता शर्मा की ओर से समस्त अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सहित राजस्थान राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। जिसके मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई वित्तीय सजगता के लिए जागरूकता सामग्री के अनुरुप समस्त पैक्स, केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं भूमि विकास बैंक को सम्मलित कर बड़े पैमाने पर वित्तीय सजगता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के लिए कहा गया है। साथ ही इसकी प्रगति से विभाग को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है।


