Home जयपुर आर.टी.आई पोर्टल पर सहकारिता विभाग के कार्यालयों की सूचना अद्यतन करने के लिए मांगी सूचना

आर.टी.आई पोर्टल पर सहकारिता विभाग के कार्यालयों की सूचना अद्यतन करने के लिए मांगी सूचना

File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | जनवरी | राजस्थान में नए जिलों एवं संभागों का गठन किए जाने के पश्चात लोक प्राधिकरण में नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी व कार्यालयों के नाम, पत्ते की सूचना ऑनलाईन आर.टी.आई पोर्टल (RTI Portal) पर अद्यतन करने के लिए सहकारिता पंजीयक कार्यालय (Cooperative Registrar Office) के राज्य लोक सूचना अधिकारी एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मा.स.वि.) ने राज्य के सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी सहकारी समितियां वही, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां एवं विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां कार्यालय से सूचना चाही है, जिसमें कार्यालय का नाम, अधिकारी का नाम, अधिकारी का पदनाम, ई-मेल आई.डी (Email Id), जन्म तिथि, एस.एस.ओ आई.डी. (SSO Id) व मोबाईल नम्बर की सूचना मांगी गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!