Home जयपुर प्रथम फेज में 1730 ग्राम सेवा सहकारी समितियां का कम्प्यूटराइजेशन होगा

प्रथम फेज में 1730 ग्राम सेवा सहकारी समितियां का कम्प्यूटराइजेशन होगा

सहकारी समितियां तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवाये प्रदान करें

सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना – फाइल फोटो 

जयपुर, 15 नवंबर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने बताया कि सहकारी समितियां तकनीक का उपयोग कर उपभोक्ताओं को सेवायें प्रदान करें। साथ ही नवाचारों को अपनाकर समितियों के व्यवसाय में वृद्धि करते हुए सदस्यों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। श्री आंजना नें 69 वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की 7000 से अधिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कम्प्यूटराइजेशन किया जायेगा। प्रथम फेज में 1730 ग्राम सेवा सहकारी समितियां का कम्प्यूटराइजेशन के लिए चयन कर लिया गया हैं तथा इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 22.07 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। केन्द्र सरकार भी इस कार्य में 60 प्रतिशत राशि वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन होने से समितियों में पारदर्शिता आयेगी एवं जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। सहकारी समितियों के द्वारा होने वाले व्यवसाय में समय के अनुरूप तथा लोगों की आवश्यकताओं के ध्यान में रखते हुए बदलाव हो, इस ओर हमारा प्रयास है। अब समितियों में प्रोसेसिंग यूनिट एवं कस्टम हायरिंग की स्थापना हुई है तथा उन्हें बहु सेवा केन्द्रों के रूप में विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!