Home जयपुर आईएएस श्री मेघराज सिंह रतनू ने रजिस्ट्रार, सहकारिता का पदभार संभाला

आईएएस श्री मेघराज सिंह रतनू ने रजिस्ट्रार, सहकारिता का पदभार संभाला

जयपुर, 28 अक्टूबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मेघराज सिंह रतनू ने आज शुक्रवार को यहां सहकार भवन में रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर श्री रतनू को निवर्तमान रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने रजिस्ट्रार के पद का कार्यभार सौंपा।
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री मेघराज सिंह रतनू ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर गति प्रदान की जायेगी। इस कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य कर सहकारिता आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। निवर्तमान रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने रजिस्ट्रार श्री मेघराज सिंह रतनू का बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्री मेघराज सिंह रतनू का अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्री राजीव लोचन शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैंकिंग श्री ओमप्रकाश पारीक, अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रोसेसिंग श्री जितेन्द्र शर्मा, प्रबंध निदेशक कॉनफैड श्री दिनेश शर्मा, तकनीकी सलाहकार रजिस्ट्रार श्री कार्तिकेय शर्मा, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी श्री बिजेन्द्र शर्मा ने को-ऑपरेटिव ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बुके भेंट कर स्वागत किया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!