
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 जुलाई | राजस्थान विधानसभा में सहकारिता अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने अपेक्स बैंक (Apex Bank) एवं सहकारी बैंकों (CCB) की लंबित भर्ती प्रक्रिया सहकारी भर्ती बोर्ड (RCRB) के माध्यम से जल्द शुरु करवाने की घोषणा की हैं, जिसका स्वागत करते हुए सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त कर, शीघ्र पारदर्शी व प्रामाणिक भर्ती किये जाने की मांग दोहराई है, साथ ही, सहकारिता मंत्री द्वारा अपेक्स बैंक एवं सहकारी बैंकों में भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा के पश्चात रजिस्ट्रार सहकारी समितियां द्वारा सहकारी बैंकों में भर्ती की आयु सीमा बढ़ाकर 40 वर्ष करने एवं प्रतीक्षा सूची में आरक्षण प्रावधान संबंधी सुधार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर सहकार नेता ने ख़ुशी जाहिर की है, गौरतलब हैं कि 2019 के बाद अपेक्स व केंद्रीय सहकारी बैंकों में कर्मचारियों व अधिकारियों की कोई भर्ती नहीं होने व लगातार सेवानिवृत्ति से कार्मिको की भारी कमी हुई हैं, वही, ऑल राजस्थान को ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सहकारी बैंकों में भर्ती की लम्बे समय से मांग की जा रही हैं, इसको लेकर हाल ही में संगठन ने सहकारिता मंत्री को भर्ती के लिए ज्ञापन भी दिया था।
भूमि विकास बैंकों में भर्ती की मांग
सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने सहकारिता मंत्री से राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक व प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों में भी पिछले 15 वर्षो से लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग उठाई हैं, ताकि राज्य सरकार बजट घोषणा के अनुरुप पीएलडीबी के माध्यम 100 करोड़ के ऋण वितरण को लागू करने, अवधिपार ऋण की वसूली करने एवं पीएलडीबी के अन्य व्यवसाय-कारोबार को मुख्य धारा में लाकर बैंको को पुनर्जीवित कर सक्षम बनाया जा सकें ।


