
जयपुर । डिजिटल डेस्क I 24 जनवरी I प्रदेश के 14 जिलों में 76 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इसके लिए सहकरिता विभाग के पंजीयक (Registrar of Cooperative department) ने सोमवार को अलग-अलग 14 जिलों में 76 नई ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) के गठन की स्वीकृति जारी की है। जिसमें उदयपुर एवं जयपुर जिले में 9-9, सीकर जिले में 8, झुझूनूं जिले में 7, चूरु, बाड़मेर एवं नागौर जिले में 6-6, भरतपुर एवं सिरोही जिले में 5-5, अलवर एवं बांरा जिले में 4-4, श्रीगंगानगर जिले में 3 तथा करौली एवं टोंक जिले में 2-2 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति जारी की गई है। जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति सृजन व संचालन हेतू राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता स्वीकृत नहीं की जाएगी । वही, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रथम पांच वर्षों के लिए भवन तथा गोदाम निर्माण के लिए 1500 वर्गमीटर का निःशुल्क भूखण्ड उपलब्ध करवाएगी ।


