
जयपुर, 16 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राशन डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया है। श्री खाचरियावास ने आश्वस्त किया कि वे राशन डीलरों की समस्या की गम्भीरता को समझते हैं। उनके समाधान के लिए सकारात्मकता के साथ विचार किया जायेगा। श्री खाचरियावास ने बताया कि राशन डीलरों की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार 17 मार्च को दोपहर 12ः30 बजे सचिवालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है।


