Home जयपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नेहरा को दी बधाई

जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नेहरा को दी बधाई

सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन यूनिट की जिला स्तरीय कार्यकारिणी 

जयपुर । डिजिटल डेस्क । 27 फरवरी । बाड़मेर जिले में आज सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन यूनिट की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करके रायमलराम नेहरा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी है। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने जिला यूनियन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा हैं कि नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी अपने जिले में संगठन की वाजिब मांगों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी एवं प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर अपनी अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकारिणी काम करेंगी। बधाई देने वालों में नंदाराम चौधरी प्रदेश महामंत्री, महादेव सिंह ऐचरा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश रोज प्रदेश समन्वयक, ओम प्रकाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री देवेंद्र कुमार सैदावत जिलाध्यक्ष अलवर एवं उपाध्यक्ष संभाग भरतपुर, गिरधारी लाल शर्मा गंगानगर संभाग उपाध्यक्ष बीकानेर, हीराराम रूलानिया नागौर संभाग उपाध्यक्ष अजमेर, मदन लाल मेनारिया जिला अध्यक्ष उदयपुर एवं संभाग उपाध्यक्ष उदयपुर, कपिल जोशी प्रदेश सह संगठन मंत्री, सत्यनारायण तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री, देवेंद्र सिंह शक्तावत प्रदेश प्रचार मंत्री, संतोष कुमार सैनी प्रदेश कोषाध्यक्ष, पवन कुमार पुनिया प्रदेश सलाहकार, विजेन्द्र कुमार शर्मा प्रदेश मिडिया प्रभारी सहित प्रदेशभर के सहकारी साथी शामिल हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!