
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 जुलाई | हरिभाऊ किसानराव बागडे को राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर ऑल इंडिया को ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव, सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, सहकार नेता ने कहा कि हरिभाऊ बागडे कृषि एवं सहकारिता, किसान, आम आदमी के सामान्य जीवन से जुड़े हुए नेता हैं, उन्होने बताया कि हरिभाऊ बागडे को कृषि से इतना जुड़ाव व लगाव है कि ओरंगाबाद में अपने निजी निवास का नाम ‘‘कृषि योग’’ रखा हुआ है । सहकारी साख समितियां एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सूरजभानसिंह आमेरा ने विश्वास जताया कि हरिभाऊ बागडे के सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति, कृषि व सहकारिता से समृद्धि के साथ विकसित राजस्थान बनने की दिशा में राज्य तेजी से अग्रसर होगा ।


