Home जयपुर मुख्यमंत्री का संवेदन शील निर्णय मृतक राशन डीलर के आश्रितों को अनुकम्पात्मक डीलरशिप के प्रावधानों में सरलीकरण को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री का संवेदन शील निर्णय मृतक राशन डीलर के आश्रितों को अनुकम्पात्मक डीलरशिप के प्रावधानों में सरलीकरण को दी मंजूरी

जयपुर, 26 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राशन डीलर के आश्रितों को अनुकम्पात्मक डीलरशिप देने के प्रावधानों में सरलीकरण करने के प्रस्ताव को मंंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जल्द ही इस संबंध में नया परिपत्र जारी किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, अब मृतक राशन डीलर की पौत्र, पौत्री एवं पुत्रवधु भी अनुकम्पात्मक डीलरशिप के लिए पात्र होंगे। साथ ही दुकान आवंटन के लिए मृतक की विधवा सहित अन्य वारिसों की अधिकतम आयु सीमा अब 45 वर्ष के स्थान पर 55 वर्ष होगी। श्री गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को सम्बल मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्त एवं विनियोग विधेयक 2021-22 पर चर्चा के दौरान मृतक राशन डीलर के आश्रितों को अनुकम्पात्मक डीलरशिप दिए जाने के नियमों में सरलीकरण करने की घोषणा की थी। श्री गहलोत ने गुड गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नया वित्तीय वर्ष प्रारम्भ होने से पूर्व ही वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा में की गई घोषणाओं को मूर्त रूप दिए जाने की शुरूआत कर दी है।8 प्रकरणों में शिथिलता के प्रस्ताव को स्वीकृतमुख्यमंत्री ने मृतक राशन डीलर के आश्रितों को अनुकम्पात्मक डीलरशिप देने के लिए 8 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इनमें आयु एवं शैक्षणिक योग्यता में छूट तथा आवेदन में विलम्ब से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। श्री गहलोत ने इन प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ निर्णय करते हुए आश्रित परिवारों को राहत प्रदान की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!