सार
Jaipur : सहकारी बैंकों (CCB) से 1 सितंबर 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक की अवधि में प्राप्त क्लेमों के क्रम में 30 करोड़ की राशि राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) में संबंधित सीसीबी के संधारित चालू खाते में ट्रेजरी के माध्यम से सीधे तौर पर जमा

विस्तार
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 जनवरी | राज्य की 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB) को क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजनान्तर्गत 30 करोड़ की राशि जारी की गई है । इसके लिए राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के महाप्रबंधक (परिचालन) पी.के.नाग ने एडवाईज जारी की है । जिसके अनुसार राज्य के 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों से 1 सितंबर 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक की अवधि में प्राप्त क्लेमों के क्रम में, यह राशि राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) में संबंधित सीसीबी के संधारित चालू खाते में ट्रेजरी के माध्यम से सीधे तौर पर जमा की गई है । इसी तरह केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB) द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में वितरित फसली ऋणों के क्रम में दो माह पूर्व भारत सरकार द्वारा देय 1.50 प्रतिशत ब्याज सहायता के तहत 124 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई थी । हालांकि क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजनान्तर्गत सर्वाधिक राशि जयपुर सीसीबी को 2 करोड़ 24 लाख एवं न्यूनतम राशि जैसलमेर सीसीबी को 31 लाख रुपए मिली है ।


