Home जयपुर रबी सीजन के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त

रबी सीजन के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त

File Photo – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत

जयपुर, 08 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने रबी 2022-23 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि कोे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत की मंजूरी से ऋण अदायगी की अंतिम तिथि को 30 जून, 2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 अथवा ऋण लेने की दिनांक से 12 माह, जो भी पहले हो, तक बढ़ाया गया है।
इससे किसानों को ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में चक्रवाती तूफान बिपरजोय के कारण प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति एवं नेटवर्क सुविधा बाधित होने, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के कारण राहत प्रदान की गई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!