Home जयपुर 421 नए किसान सेवा केंद्र एवं कृषि पर्यवेक्षक के नवीन पदों की स्वीकृति

421 नए किसान सेवा केंद्र एवं कृषि पर्यवेक्षक के नवीन पदों की स्वीकृति

जयपुर, 28 सितम्बर। राज्य सरकार ने प्रदेश में 421 नए किसान सेवा केंद्र एवं कृषि पर्यवेक्षक के नवीन पदों की स्वीकृति जारी की है।
कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में गत 15 सितम्बर को 1000 हजार नवीन कृषि पर्यवेक्षकों के पदों एवं मुख्यालयों का सृजन किया गया था। उसी क्रम में 421 ग्राम पंचायतों में नए किसान सेवा केंद्रों एवं कृषि पर्यवेक्षकों के पदों की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इन नए केंद्रों के खुलने से किसानों को घर के नजदीक ही विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ त्वरित एवं आसानी से मिल सकेगा।
श्री कटारिया ने जिलावार जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर जिले में 44, भरतपुर एवं सीकर में 28, झुंझुनूं में 25, अजमेर में 24, अलवर में 22, नागौर में 21, दौसा में 20, जोधपुर में 17, सवाई माधोपुर में 16, चूरू में 14 एवं कोटा में 13 किसान सेवा केंद्र मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार डूंगरपुर एवं बारां में 12, बांसवाड़ा, बाड़मेर एवं बीकानेर में 11, जैसलमेर एवं करौली में 9, भीलवाड़ा, राजसमंद एवं टोंक में 8, हनुमानगढ़ में 7, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ एवं धौलपुर में 6, गंगानगर एवं बूंदी में 5, उदयपुर, जालोर एवं सिरोही में 4 तथा पाली जिले में 3 ग्राम पंचायतों में नए किसान सेवा केंद्र एवं कृषि पर्यवेक्षक के नवीन पदों की स्वीकृति जारी की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!