Home जयपुर 12 सहकारी समितियां में निर्मित होंगे 500 एमटी के गोदाम

12 सहकारी समितियां में निर्मित होंगे 500 एमटी के गोदाम

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने प्रदेश के 8 जिलों की 12 सहकारी समितियां में 500 एमटी के गोदामों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की, प्रत्येक गोदाम 25 की लागत से निर्मित होंगे

File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 जनवरी | प्रदेश के 8 जिलों की 10 ग्राम सेवा सहकारी समितियां (Pacs) एवं 2 क्रय-विक्रय सहकारी समितियां (KVSS) में, राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में 25 लाख रुपए की लागत से 500 एमटी गोदाम का निर्माण करवाया जाएगा । इसके लिए सहकारिता विभाग रजिस्ट्रार श्रीमती आनन्दी ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। जिसके अनुसार दौसा जिले की खोहरा मुल्ला, भाण्डारेज, श्रीगंगानगर जिले की रजियासर स्टेशन, बून्दी जिले की छावडियों का नयागांव, रडी, गादेगाल, खैरथल तिजारा जिले की जकोपुर, भीलवाड़ा की देवली, सवाई माधोपुर की रिवाली, बीकानेर जिले की दाउदसर ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) एवं ब्यावर जिले की बदनौर, विजयनगर क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) में 500 एमटी के गोदाम का निर्माण् करवाया जाएगा । साथ ही गोदाम निर्माण के लिए अनुदानित राशि 25 लाख रुपए में 10 प्रतिशत राशि तक का वेरियेशन अनुमत होगा । हालांकि, अधिक वेरियशन होने की स्थिती में सीसीबी और अतिरिक्त रजिस्ट्रार खंड की संयुक्त अनुशंसा मय औचित्यपूर्ण टिप्पणी सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय भिजवाने के पश्चात, पंजीयक से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!