Home जयपुर मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के घोटालों एवं अनियमिताओं की रोकथाम के लिए 5 सदस्य विजिलेंस समिति का किया गठन

मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के घोटालों एवं अनियमिताओं की रोकथाम के लिए 5 सदस्य विजिलेंस समिति का किया गठन

जयपुर, 23 जून। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को कहा कि मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए 5 सदस्य विजिलेंस समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में बजट घोषणा 2021-22 में घोषणा की थी।
श्री आंजना ने कहा कि रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां की अध्यक्षता में गठित विजिलेंस समिति में विशिष्ट शासन सचिव, विधि (विधायी प्रारूपण) विभाग, उप महानिरीक्षक पुलिस (द्वितीय) एसओजी एवं विशेषाधिकारी, सहकारिता विभाग को सदस्य तथा अतिरिक्त रजिस्ट्रार, बैंकिग, सहकारी समितियां को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि यह कमेटी मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटियों द्वारा किये जा रहे घोटालों व अनियमिताओं की पुनरावृत्ति की रोकथाम के लिए युक्तियुक्त कार्य करेगी। इसी प्रकार यह कमेटी वर्ष में 2 बार इन क्रेडिट सोसायटियों की जांच एवं उनकी बुक ऑफ अकाउंट का निरीक्षण करवाया जाना भी सुनिश्चित करेगी। यह कमेटी स्थाई होगी और कमेटी का प्रशासनिक विभाग सहकारिता विभाग होगा। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!