Home जयपुर रबी फसल से पूर्व गुण नियंत्रण अभियान के तहत नकली उर्वरक के 314 बैग जब्त

रबी फसल से पूर्व गुण नियंत्रण अभियान के तहत नकली उर्वरक के 314 बैग जब्त

जयपुर, 08 अक्टूबर। कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध करवाने और कालाबाजरी एवं नकली उर्वरकों पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा रबी व खरीफ फसलों की बुआई से पहले प्रत्येक वर्ष विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जाता है।

नकली डीएपी खाद के बैग जब्त

इस अभियान के तहत अलवर में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए आस मोहम्मद पुत्र श्री मलखान ग्राम झाडोली ग्राम पंचायत घाटला के घर से नकली डीएपी खाद के 84 बैग इफको मार्का के और 230 बैग बिना मार्का के भरे हुए मिले व 15 खाली बैग इफको मार्का के और 60 खाली बैग बिना मार्का के जब्त किये गये। नकली उर्वरक के सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाये गये हैं। निरीक्षकों द्वारा आस मोहम्मद पुत्र श्री मलखान के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!