Home जयपुर 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बनेंगे 100-100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम

100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बनेंगे 100-100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- 12 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में मजबूत होगी भण्डारण व्यवस्था

File Photo – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत

जयपुर, 6 जून। प्रदेश में भण्डारण क्षमता मजबूत करने की दृष्टि से 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को गोदाम निर्माण के लिए 12 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह राशि कृषक कल्याण कोष से वहन होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!