Home | cooperative | राज्य | रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए होने वाले साक्षात्कार स्थगित

रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए होने वाले साक्षात्कार स्थगित

जालोर 8 फरवरी। जिले में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में 8 से 12 फरवरी तक होने वाली तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति की बैठक एवं आवेदकों के साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित किये गये हैं। जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए जालोर तहसील क्षेत्र के मायलावास, आकोली व सुमेरगढ़ ग्राम के लिए आवेदकों का साक्षात्कार 8 फरवरी (सोमवार) को, भीनमाल तहसील के भीनमाल शहर व दांतीवास ग्राम के लिए 9 फरवरी (मंगलवार) को, बागोड़ा तहसील के कोडी ध्वेचा, बाली, नया चैनपुरा, छजाला, नई मोरसीम व नयापुरा ध्वेचा ग्राम के लिए 10 फरवरी (बुधवार) को, आहोर तहसील के आईपुरा, पीपरला की ढ़ाणी, मीठड़ी, रूडमल की ढ़ाणी, थांवला, अजीतपुरा, सांडन व भंवरानी ग्राम के लिए 11 फरवरी (गुरूवार) तथा आहोर तहसील के सनवाड़ा, किशनगढ़, बिछावाड़ी, भाद्राजून व कोराणा ग्राम के लिए 12 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे से जिला रसद कार्यालय जालोर में तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति की बैठक एवं आवेदकों के साक्षात्कार आयोजित किये जाने थे जिन्हें अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!