Home | cooperative | राज्य | भंवरानी ग्राम उचित मूल्य दुकान के लिए होने वाले साक्षात्कार स्थगित

भंवरानी ग्राम उचित मूल्य दुकान के लिए होने वाले साक्षात्कार स्थगित

जालोर 14 जुलाई। रसद विभाग द्वारा भंवरानी ग्राम में रिक्त उचित मूल्य दुकान के लिए 19 जुलाई को होने वाली तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान सलाहकार समिति की बैठक को स्थगित किया गया है। 
जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक विभाग के निर्देशानुसार जारी विज्ञप्ति के अनुसार भंवरानी ग्राम पंचायत के ग्राम भंवरानी रिक्त उचित मूल्य दुकान के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के आवेदकों के साक्षात्कार के लिए 19 जुलाई को तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान सलाहकार समिति की बैठक रखी गई थी जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!