Home | cooperative | जालोर | निरीक्षक का नहीं छूट रहा जालोर से मोह

निरीक्षक का नहीं छूट रहा जालोर से मोह

जालोर 20 अगस्त 2021. जालोर जिले मे स्थित उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय में लगे निरीक्षकों का जिले के प्रति जबरदस्त क्रेज व मोह है। सरकारों के बदलने व प्रमोशन होने के बावजूद जिले में ज्यादातर निरीक्षक 10 साल से भी ज्यादा समय से जमे हुए हैं। कई निरीक्षकों ने तो अपनी नौकरी का 70 फीसदी समय ही जिले के एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में तबादला करवा कर निकाल दिया।
विभाग में स्पष्ट तबादला नीति नहीं होने का निरीक्षक जमकर फायदा उठा रहे हैं। सहकारिता विभाग में पिछले दिनों से तबादलों का सीजन चल रहा है। इसके बावजूद जालोर जिले में सालों से जमे सहकारिता निरीक्षकों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि विभाग के आला अफसर व राजनैतिक संरक्षण के कारण हर बार जिले में स्टाफ किल्लत का बहाना कर निरीक्षकों का तबादला नहीं किया जाता है। वही सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह ने इस बारे में कोई जबाव नहीं दिया तथा विभाग के सहकारिता पंजीयक का कहना है कि हम तो सरकार के निर्देशानुसार काम करते हैं।

New doc Aug 13 2021 8.16 PM 212x300मोह नहीं छूटा

सुमेरसिंह ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर कार्यालय में निरीक्षक पद की ज्यादातर नौकरी की हैं। जिले की रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति से विशेष लगाव रहा। पिछले समय में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अजमेर स्थानान्तरण होने के बाद भीलवाड़ा जिले में स्थानान्तरणधीन निरीक्षक सुमेरसिंह का 13 अगस्त को रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान ने जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण/पदस्थापन जालोर कर दिया हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!