Home | स्‍पेशल | मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन के समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन के समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा

जयपुर, 17 मार्च।  मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता मे बुधवार को शासन सचिवालय में राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद एवं राज्य स्तर से भारत सरकार को प्रेषित अन्डरटेकिंग एवं खरीद की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुन्जीलाल मीणा ने बताया कि चना एवं सरसों की खरीद पी.एम. आशा गाईडलाईन के अनुसार 25 प्रतिशत तक सीमित है, इसको बढ़ाया जाना चाहिये। उन्होेंने कहा कि चने एवं सरसों खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से की जा रही है, जिसमे पंजीकरण शुल्क 31 रूपये प्रति पंजीयन दर से निर्धारित किया गया है।
राजफैड की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि रबी 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की संभावित खरीद उत्पादन के 25 प्रतिशत के आधार पर दलहन हेतु 1 हजार 25 करोड़ रूपये एवं तिहलन (सरसों) हेतु 1 हजार 650 करोड़ रुपये कुल 2 हजार 675 करोड़ रूपये रिवाल्विंग फण्ड का आकलन किया गया है।
बैठक में राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनन्द कुमार एवं अन्य उच्च अधिकारी भी वी.सी के माध्यम से उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!