Home | cooperative | राज्य | जीएसएस के गोदाम हुए जर्जर, कभी भी हो सकते हैं धराशायी

जीएसएस के गोदाम हुए जर्जर, कभी भी हो सकते हैं धराशायी

02 789
GSS godowns dilapidated, may collapse anytime

जालोर । डिजिटल डेस्क I 15 जनवरी I  जिले की सरनाऊ व डेडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति स्थित गोदाम हर दिन खंडहर होते जा रहे है। इन समितियों में वर्षा पहले निर्मित गोदाम वर्तमान परिदृश्य में खंडहर में तब्दील होकर रह गए है। सरनाऊ व डेडवा जीएसएस में पुराने और जर्जर गोदाम भवनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आंशका समिति में कार्यरत कार्मिकों में व्याप्त है। बताते चले कि सरनाऊ जीएसएस से 358 व डेडवा जीएसएस से 615 किसान सदस्य को अल्पकालीन फसली ऋण मुहैया करवाया जाता है।
जर्जर गोदामों के संबंध में जानकारी चाहने पर डेडवा व सरनाऊ जीएसएस व्यवस्थापक ने बताया कि जर्जर गोदामों के संबंध में उच्च अधिकारियों से नियमानुसार कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन दिया हुआ है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!