Home | cooperative | जयपुर | राज्यपाल ने जस्टिस श्री कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल ने जस्टिस श्री कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

जयपुर, 12 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को अपरान्ह यहां राजभवन में जस्टिस श्री अकील अब्दुलहामिद कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री कुरैशी राजस्थान उच्च न्यायालय के 38वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने जस्टिस श्री कुरैशी को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी.जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री कुरैशी के परिजन उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!