Home | cooperative | जयपुर | सहकारी समितियों के गोदामों की होगी मरम्मत

सहकारी समितियों के गोदामों की होगी मरम्मत

sahkar bhawan 5427791 835x547 m 300x197
Godowns of co-operative societies will be repaired

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 17 नवम्बर I प्रदेश की सहकारी समितियों के गोदामों की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्रत्येक सहकारी समिति (जीएसएस) के गोदाम की मरम्मत के लिये 3 लाख की राशि की गई है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जयपुर ने प्रदेश की 123 सहकारी समितियों के गोदामों की मरम्मत के लिये 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। जिसमें बांसवाड़ा जिले की 11, अलवर, जालोर की 8, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, जयपुर, नागौर की 7, बाड़मेर सिरोही, कोटा, बून्दी, चुरु, दौसा, जोधपुर, झुंझुनू, श्री गंगानगर की 6, पाली, सवाई माधोपुर की 3, प्रतापगढ की 1 सहकारी समितियों के गोदाम की मरम्मत होगी । वही, गोदामों की मरम्मत के लिए जिले की सीसीबी के प्रबंध संचालक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गोदामों के निर्माण के लिए निर्माण सामग्री क्रय करने अन्य कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, व्यवस्थापक और संबंधित बैंक के ऋण पर्यवेक्षक के साथ-साथ उप रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रतिनिधी की एक समिति बनाई है। इसके अलावा गोदाम मरम्मत कार्यां के पर्यवेक्षण के लिए सीसीबी प्रबंध निदेशक और उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां की कमेटी बनाई गई है। जो, माह में एक बार संयुक्त रुप से कार्या का पर्यवेक्षण कर विभाग को सूचना प्रेषित करेगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!