Home | cooperative | सिरोही | सहकारी समिति के गठन को लेकर आमसभा आयोजित

सहकारी समिति के गठन को लेकर आमसभा आयोजित

02 232 300x179

सिरोही 5 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क : जिले की सनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में नव स्वीकृत ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सनुपर की आमसभा का आयोजन सहकारिता विभाग के निरीक्षक सुरेशकुमार शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार नव स्वीकृत ग्राम सेवा सहकारी समिति सनपुर के गठन को लेकर आमसभा का आयोजन कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर देवेंद्रपालसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष पद पर गोकलराम देवासी सियाकरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया वहीं, मीठालाल, कलाराम देवासी, कल्याण सिंह, सीतादेवी, दुदाराम, छोगाराम, फरसाराम, परबतसिंह, प्रभाराम, शारदा देवी, शंकरलाल, विनोद कुमार, लक्ष्मण सिंह को सदस्य बनाया गया ।
इस दौरान सनपुर सरपंच नीतु कंवर, पंचायत समिति सदस्य विमला माली, भोपाजी नवाराम देवासी, व्यवस्थापक महावीरसिंह देवड़ा, सहायक व्यवस्थापक देवीसिंह देवड़ा आदि उपस्थित थे ।02 233 275x300

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!