Home | cooperative | जयपुर | राजस्थान में डीएपी आपूर्ति में वृद्धि की पूर्ण संभावना

राजस्थान में डीएपी आपूर्ति में वृद्धि की पूर्ण संभावना

  • कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव केंद्रीय उर्वरक सचिव से मिले,
  • डीएपी आपूर्ति तत्काल बढ़ाने के लिए आश्वस्त किया
जयपुर, 13 अक्टूबर। राज्य में अगले कुछ दिनों में डीएपी की आपूर्ति में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। केंद्रीय उर्वरक सचिव ने राजस्थान में डीएपी आपूर्ति तत्काल बढ़ाने के लिए आश्वस्त किया है।
कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने बुधवार को केंद्रीय उर्वरक सचिव श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव उर्वरक श्रीमती नीरजा ए. एवं अन्य अधिकारियों से मुलाक़ात कर राज्य में डीएपी की आपूर्ति तत्काल बढ़ाने का अनुरोध किया।
श्री कटारिया ने बताया कि केंद्रीय उर्वरक सचिव ने आश्वस्त किया है कि राजस्थान में डीएपी की आपूर्ति तत्काल बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सभी उर्वरक कंपनियों को निर्देशित करवाया है कि भारत सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी बढ़ा दी है तो राज्य में सरसों की बुवाई चल रहे क्षेत्र में डीएपी की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बढ़ाई जाए।
कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में डीएपी की आपूर्ति में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!