Home | cooperative | जयपुर | रक्षाबन्धन पर राज्य सरकार की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सौगात

रक्षाबन्धन पर राज्य सरकार की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सौगात

जयपुर, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों तथा जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा करने की सौगात दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय की अनुपालना में परिवहन विभाग ने आरएसआरटीसी और जेसीटीएसएल को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, रक्षाबन्धन के दिन 22 अगस्त (रविवार) को राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (एसी, वोल्वो एवं ऑल इंडिया परमिट वाली बसों को छोड़कर) में राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं एवं बालिकाएं इस निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। इस दिन जयपुर में महिला यात्री जेसीटीएसएल द्वारा संचालित सभी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!