Home | cooperative | राज्य | कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजन को अनुग्रह का आवेदन निःशुल्क

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजन को अनुग्रह का आवेदन निःशुल्क

02 484 300x235


जालोर 10 जनवरी। राज्य  सरकार द्वारा कोविड -19 से मृत व्यक्तियों के नजदीकी परिजन व रिश्तेदारों को अनुग्रह राशि का यथा शीघ्र व सुगमता से भुगतान के लिये ई-मित्र के माध्यम से आवेदनकर्ता को निशुल्क आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।
सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) ने बताया कि कोविड -19 से मृत व्यक्तियों के नजदीकी परिजनो को अनुग्रह राशि के लिए ई- मित्र के माध्यम से आवेदन किया जाना है। उन्होनें बताया कि आवेदन के दौरान शुल्क राशि 50 रू. का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होनें जिले के सभी ई-मित्र कियोस्कधारकों को निर्देशित किया कि आमजन को आवेदन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करावे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!