Home | cooperative | सिरोही | एफपीओ को काजरी भ्रमण के लिए किया रवाना

एफपीओ को काजरी भ्रमण के लिए किया रवाना

70169 Image 7e08b46e 1748 45a0 bde5 d3a4a7ff01a5 300x225
सिरोही, 21 सितम्बर। केंद्र सरकार के द्वारा नाबार्ड के माध्यम से संचालित कृषक उत्पादन संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के एफपीओ के 35 किसानो के दल को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला कलक्टर ने सभी किसानो से भ्रमण के दौरान दिखाये एवं सिखाए जाने वाली कृषि की तकनीनों को अपनाने की सलाह दी जिससे किसान अपनी लागत में कमी ला सके एवं अपने उत्पाद को प्रसंस्करण करके बाजार भाव एवं निर्यात कर अपनी आय में वृद्धि कर सके। यह दल पहले दिन आहोर स्माल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के उम्मेदपुर स्थित कार्यालय की विजिट करेगा जिसमे उनको एफपीओ के द्वारा अपनाए गए नवाचरों, सदस्यता बड़ाने, व्यापार, कस्टम हायर केंद्र, गुणवतता युक्त खाद बीज इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एपीओ के माध्यम से किसान सदस्यों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त खाद, बीज, पेस्टिसाइड उपलब्ध हो सकेंगे। एफपीओ के माध्यम से अपने उद्योग प्रसंस्करण की इकाई स्थापित कर उनके ऊपज का सही भाव दिलवाने और इसके साथ एफपीओ में नाबार्ड से कई योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। यह दल दूसरे दिन जोधपुर स्थित काजरी का भी विजिट करेगा जिसमे काजरी के द्वारा किसानो के लिए तैयार किए गए उच्च किस्म की बीज, पोस्ट हार्वेस्ट तकनिको, इंटेग्रटेड फार्मिंग सिस्टम का अध्यन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ डॉ.टी.सुभमंगला, जिला विकास प्रबन्धक डॉ दिनेश प्रजापत, उपनिदेशक कृषि डॉ संजय तनेजा, , एलडीएम उम्मेदराम, मीणा, सूरजपाल सिंह एवं श्रीमति हेतल कंवर राजस्थान बाल कल्याण समिति से दाऊ राम, सूर्य सिंह राठौड़ मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!