Home | cooperative | राज्य | राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर की कार्यकारिणी का गठन, राजपुरोहित बने अध्यक्ष

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर की कार्यकारिणी का गठन, राजपुरोहित बने अध्यक्ष

02 730 300x220
चुनाव संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए ।

जालोर । डिजिटल डेस्क I 20 नवम्बर I जिले के भाद्राजून धुम्बड़ा माताजी मंदिर प्रांगण में रविवार को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर की कार्यकारिणी के चुनाव आम सहमति से संपन्न हुए, जिसमें तेजसिंह राजपुरोहित अध्यक्ष के पद पर चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रुप में आशाराम चौधरी, उपाध्यक्ष सवाराम को बनाया गया है।
चुनाव प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी मालाराम, पर्यवेक्षक प्रहलादसिंह भी मौजूद रहे। रविवार को आयोजित राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर कार्यकारिणी चुनाव को लेकर आहोर शाखा कार्यक्षेत्र में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैनों का सुबह 10 बजे से ही धुम्बड़ा माताजी मंदिर प्रांगण में पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर 2 बजे चुनाव अधिकारी चुनाव प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी भी पहुंच गए और इनके पहुंचने के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष पद सहित समूची कार्यकारिणी के चुनाव की रणनीति शुरू हो गई। आपसी चर्चा के बाद अध्यक्ष पद के लिए तेजसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम चौधरी, उपाध्यक्ष सवाराम मेघवाल, महामंत्री अजीतसिंह, मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार प्रजापत, कोषाध्यक्ष के पद पर दीपाराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने के बाद चुनाव प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने आहोर ब्लॉक की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।

02 731 300x139चुनाव प्रभारी चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में भंवरु खां शेख, विनोदसिंह राजपुरोहित, कपुराराम चौधरी, आदाराम लुकड़ा को लिया गया है। इस दौरान मालाराम, पूनमाराम मीणा, महावीरसिंह, शंकरपुरी, प्रवीण कुमार, भरत कुमार, लक्ष्मणसिंह, शुभम दवे, राजीवकुमार मीणा, ललित कुमार इत्यादि सहायक व्यवस्थापक व सेल्समैन मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!