Home | राज्य | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान शीघ्र ही ई-केवाईसी अपडेट करावें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान शीघ्र ही ई-केवाईसी अपडेट करावें

1002328 pm kisan... 300x171
Demo Pic

जालोर 4 अगस्त। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों द्वारा अब तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई गई हैं, वे शीघ्र ही अपनी केवाईसी अपडेट करवायें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सकें।  सहकारी समितियाँ जालोर के उप रजिस्ट्रार एवं जिला नोडल अधिकारी सुनील वीरभान ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 251635 के लिए आवेदन किये गये थे जिनमें से 31 जुलाई, 2022 तक 138403 किसानों द्वारा अपनी केवाईसी अपडेट करवाई गई तथा शेष 113232 किसानों द्वारा अपनी केवाईसी अपडेट नहीं करवाई गई हैं। उन्हांने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिन किसानों द्वारा अब तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई गई हैं, वे अपनी केवाईसी आधार कार्ड व मोबाइल के माध्यम से ई-मित्र या सीएस केन्द्र पर जाकर ई-केवाईसी अपडेट करवा लें ताकि योजना में प्राप्त होने वाली सम्मान निधि की किश्त राशि का भुगतान प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त ई-मित्र व सीएचसी संचालकों को ई-केवाईसी के लिए पाबंद किया जा चुका हैं ताकि अधिक से अधिक किसानों की ई-केवाईसी अपडेट की जा सकें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!