Home | cooperative | जयपुर | कृषक स्तर के कार्यो का भुगतान किसान समिति को करे

कृषक स्तर के कार्यो का भुगतान किसान समिति को करे

समिति प्रतिदिन कृषक स्तर के कार्यो का भुगतान ठेकेदार को करेगी

जयपुर, 6 अप्रेल। प्रबंध निदेशक राजफैड श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने मंगलवार को बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के दौरान कृषक की मांग के अनुसार संबंधित कृषि उपज मंडी की दरों पर वाहन से जिन्स उतारना, छनाई, गे्रडिंग कराना, कट्टे भरन एवं कट्टे को कांटे पर रखना जैसे कृषक स्तर के कार्यो के लिए किसान को क्रय केन्द्र पर निर्धारित रेट लिस्ट के आधार पर समिति को भुगतान करना होगा। श्रीमती अरोडा ने बताया कि पूर्व में किसान कृषक स्तर के कार्यो के लिए ठेकेदार को भुगतान करता था। इसमें कुछ शिकायते प्राप्त होने के बाद अब किसान सीधे समिति को भुगतान करेगा। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य एमएसपी से पृथक होने के कारण समिति द्वारा इसमें एमएसपी पेटे कोई कटौती नही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उप पंजीयक 22 फरवरी को इस संबंध में जारी किए गए निर्देशों की सख्ती से पालना करवाए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!