Home | cooperative | राज्य | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ से वंचित किसानों को 31 जुलाई तक केवाईवी अपडेट करवानी होगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ से वंचित किसानों को 31 जुलाई तक केवाईवी अपडेट करवानी होगी

1002328 pm kisan... 300x171
Demo Pic

जालोर 25 जुलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ से वंचित किसानों को 31 जुलाई तक केवाईसी अपडेट करवानी होगी ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सकें।
सहकारी समितियाँ जालोर के उप रजिस्ट्रार एवं जिला नोडल अधिकारी सुनील वीरभान ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 2.53 लाख किसानों द्वारा आवेदन किये गये हैं जिनमें से मात्र 78113 किसानों द्वारा ही अपनी केवाईसी अपडेट करवाई गई जबकि शेष किसानों द्वारा अभी तक केवाईसी अपडेट नहीं करवाई गई हैं जिससे वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त राशि से वंचित हैं।
उन्हांने बताया कि योजनान्तर्गत जिन किसानों को किसान सम्मान निधि की किश्त प्राप्त नहीं हो रही हैं वे अपनी 31 जुलाई, 2022 तक नजदीकी ई-मित्र अथवा सीईसी पर जाकर नियमानुसार केवाईसी अपडेट/दुरूस्त करावें ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकें एवं किश्त राशि प्राप्त हो सकें। केवाईसी अपडेट के अभाव में किसानों को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!