Home | cooperative | राज्य | जिले में 6 बीमा रथों के माध्यम से कृषकों को फसल बीमा के लिए किया जा रहा जागरूक

जिले में 6 बीमा रथों के माध्यम से कृषकों को फसल बीमा के लिए किया जा रहा जागरूक

  • खरीफ 2022 में फसलों का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2022 है
  • स्वयं के मोबाईल से फारमित्रा ऐप डाउनलोड कर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं
  • खरीफ 2021 में आहोर तहसील में सर्वाधिक बीमा राशि 133 करोड रू और भीनमाल तहसील में सबसे कम बीमा राशि 14.51 करोड रू. का भुगतान कृषकों के खाते में बीमा कंपनी द्वारा किया जा चुका है।
pmfby 300x225
demo pic

जालोर 8 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में 6 बीमा रथों के माध्यम से कृषकों को फसल बीमा के लिए जागरूक किया जा रहा है जिससे कृषकों में काफी अच्छा रूझान देखा जा रहा है।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने बताया कि 6 बीमा रथ जिले के लिए अधिकृत है। अधिकृत फसल बीमा कंपनी बजाज एलायन्ज जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा इन बीमा रथों के माध्यम से जिले के समस्त गांवों में 20 जुलाई तक फसल बीमा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कम वर्षा होने, अत्यधिक वर्षा होने, जल प्लावन होने, कटी हुई फसल के खेत में रहने एवं वर्षा से नुकसान होने तथा सात वर्ष की अधिसूचित बीमा इकाई क्षेत्र (पटवार मंडल) के औसत उपज से कम उपज होने की स्थिति में कृषकों को होने वाले संभावित नुकसान का आच्छादन इस योजना में किया गया है।

10.72 लाख बीमा पॉलिसी पर बीमा कंपनी द्वारा लगभग 376 करोड रूपये के बीमा क्लेम का भुगतान 

गत वर्ष कम वर्षा होने के कारण जालोर जिले में फसल नष्ट हो गई थी। कृषकों द्वारा गत वर्ष खरीफ 2021 में फसल बीमा करवाये जाने के कारण जिले के लगभग 10.72 लाख बीमा पॉलिसी पर बीमा कंपनी द्वारा लगभग 376 करोड रूपये का बीमा क्लेम कृषकों के खाते में भुगतान किया गया हैं। जिसमें आहोर तहसील में 133 करोड रू., जालोर तहसील 32.2 करोड रू., बागोडा तहसील में 36.55 करोड रू., भीनमाल तहसील में 14.51 करोड रू., जसवन्तपुरा तहसील में  22.77 करोड रू, चितलवाना तहसील में 25.89 करोड रू, रानीवाडा तहसील मे 33.72 करोड रू., सांचोर तहसील में 43 करोड एवं सायला तहसील में 34.43 करोड रू. का भुगतान कृषकों के खाते में बीमा कंपनी द्वारा किया जा चुका है।
खरीफ 2022 में फसलों का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2022 है। अतः कृषकों से अनुरोध है कि वे नजदीकी बैंक शाखा, ई-मित्र अथवा जनसेवा केन्द्र या स्वयं के मोबाईल से फारमित्रा ऐप डाउनलोड कर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

कृषक बीमा योजना से संबंधित जानकारी के लिए कंपनी के कार्मिकों से संपर्क कर सकते है

कृषि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि कृषक बीमा योजना से संबंधित जानकारी के लिए कंपनी के कार्मिकों से संपर्क कर सकते है जिनमें राजेन्द्र िंसंह के मो.नं. 8426829200, राघवेन्द्र सिंह के मो.नं. 7009953276, विक्रम कुमार जालोर के मो.नं. 8385867306, रविन्द्र सैन आहोर के मो.नं. 8005855054, सुरेश कुमार चितलवाना के मो.नं. 9549325613, प्रवीण कुमार सांचौर के मो.नं. 6375613292, रूपेश कुमार जसवन्तपुरा के मो.नं.-8290321839, चंदुलाल रानीवाडा के मो.नं. 8875313087, बाकाराम भीनमाल के मो.नं.-9672311612, दिनेश कुमार सायला के मो.नं.9983612031 व  पृथ्वीराज सिंह बागोडा के मो.नं.-8696763901 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!