Home | cooperative | जयपुर | किसान अब किसी भी अधिकृृत डीलर से अनुदान पर खरीद सकेगा कृृषि आदान 

किसान अब किसी भी अधिकृृत डीलर से अनुदान पर खरीद सकेगा कृृषि आदान 

  • स्वयं मोल-भाव भी कर सकेगा

02 540 300x249

जयपुर, 12 जुलाई। राज्य के किसान अब अपनी इच्छानुसार किसी भी वैद्य अनुज्ञापत्रधारी विक्रेताओं से अनुदान पर किसी भी निर्माता कम्पनी का कृृषि आदान खरीद सकता है। कृृषक वैद्य डीलरों से स्वतंत्र रूप से स्वयं मोल-भाव भी कर सकेगा।
कृृषि विभाग के आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि कृृषकों की सुविधा के लिए यह नई प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे पूर्व काश्तकार केवल क्रय-विक्रय सहकारी समितियों तथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों से ही पौध संरक्षण रसायन, बायो एजेन्ट्स, बायो फर्टिलाइजर्स तथा सूक्ष्म पोषक तत्व खरीद सकता था। इसके अतिरिक्त कृृषि आदानों की रेट भी विभाग द्वारा ही तय की जाती थी। अब किसी भी वैद्य अनुज्ञापत्रधारी डीलर से किसान अपने गांव में ही तथा मोल-भाव करके सही कीमत पर कृृषि आदानों की खरीद कर सकेगा।
कृृषि आयुक्त ने बताया कि यदि कोई कृृषक कृृषि आदानों की खरीद पर अनुदान का लाभ लेना चाहता है तो उसे कृृषि पर्यवेक्षक अथवा सहायक कृृषि अधिकारी को आवेदन करना होगा। कृृषक को अनुदान की राशि का भुगतान सीधे उसके बैंक खाते में किया जायेगा। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन की जाती है।
पौध संरक्षण रसायन, बायो एजेन्ट्स, तथा सूक्ष्म पोषक तत्व पर अनुदान रसायन की लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 500 रूपये प्रति हैक्टेयर देय होगा। बायो फर्टिलाइजर्स पर अनुदान रसायन की लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 300 रूपये प्रति हैक्टेयर मिलेगा। प्रति कृृषक अधिकतम सीमा 2 हैक्टेयर होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!