Home | cooperative | राज्य | सियाणा पैक्स व्यवस्थापक श्री प्रागाराम को सेवानिवृत्ती पर दी भावभीनी विदाई

सियाणा पैक्स व्यवस्थापक श्री प्रागाराम को सेवानिवृत्ती पर दी भावभीनी विदाई

जालोर 30 जून। जिले की सियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक श्री प्रागाराम मेघवाल, उनकी अधिवार्षिक आयु पूर्ण करने पर उनको भावभीनी विदाई दी गई।
केन्द्रीय सहकारी बैक जालोर के सहायक अधिशाषी अधिकारी अमरसिह राठौङ ने सियाणा व्यवस्थापक प्रागाराम मेघवाल को साफा व माला पहना कर सम्मानित किया।सहायक अधिशाषी अधिकारी श्री राठौङ ने उनकी पैक्स सेवाओं की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 
इस अवसर पर भागाली व्यवस्थापक श्री धाराराम लुकङा आकोली व्यवस्थापक श्री केशरसिह राठौड़ चुरा व्यवस्थापक श्री नारायणसिंह बालोत गोदन व्यवस्थापक श्री मांगीलाल चौधरी , सहित बैक विभाग के अधिकारी एवं पैक्स कर्मचारी उपस्थित थे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!