Home | cooperative | राज्य | राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत पात्र परिवारों को मिला आर्थिक सम्बल

राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत पात्र परिवारों को मिला आर्थिक सम्बल

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पात्र परिवारों को 2-2 लाख की राशि के चैक प्रदान किये

जालोर 27 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत सांचौर पंचायत समिति की गोलासन ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 2-2 लाख के चैक  प्रदान किये।
शिविर में मंत्री सुखराम विश्नोई ने राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत ऐलची देवी पत्नी किशनाराम, चूनी देवी पत्नी तेजाराम, समुदेवी पत्नी जगाराम, शारदा कंवर पत्नी शैतानसिंह, पंखु देवी पत्नी लीलाराम, वशना कंवर पत्नी रूपसिंह व भाग्यवंति देवी पत्नी भोमसिंह को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख की सहायता राशि के चैक प्रदान किये। इस आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होने की खुशी में लाभार्थियों की आंखों में खुशी में आंसू छलक उठे तथा उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई का आभार व्यक्त किया एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर की प्रशंसा की। इसी प्रकार शिविर में करीब 50 वर्षों से काश्तकारों में असहमति से लंबित चल रहे खेतों के विभाजन के प्रकरण में समझाईश द्वारा आपसी सहमति से खातेदारी आराजी का बंटवारा किया गया तथा तुरन्त प्रभाव से काश्तकार देवाराम व पूनमाराम को बंटवारे के आदेश प्रदान किये गये।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!