Home | cooperative | जालोर | जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के चुनाव हुए संपन्न, सजीव कुमार बने अध्यक्ष

जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के चुनाव हुए संपन्न, सजीव कुमार बने अध्यक्ष

02 952
File PHoto

जालोर । डिजिटल डेस्क I 16 मई I जिले में स्थित सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के मंगलवार को चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक होलसेल भंडार के आयोजित हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर सजीव कुमार और उपाध्यक्ष पद पर विजयराज व्यास चुने गए। वही, जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के निर्वाचित संचालक मंडल के चुनाव में कार्यकारिणी के 9 सदस्यीय संचालक बोर्ड का चुनाव किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि होलसेल भंडार के 9 सदस्यीय संचालक मंडल में डेलिगेशन बॉडी यानी व्यक्तिगत सदस्यों से चुनकर आने वाली प्रतिनिधि साधारण निकाय से संचालक मंडल के लिए 6 सदस्य चुने गये है। जिसमें सामान्य वर्ग से सजीव कुमार, विजयराज व्यास, भवानीसिंह, श्रीमति सुमन देवी शर्मा एवं सामान्य महिला वर्ग से श्रीमति संतोष व्यास तथा अनुसुचित जाति वर्ग से हरीश कुमार चुने गये है।
शेष तीन सदस्य ग्राम सेवा सहकारी समिति और प्राथमिक महिला सहकारी समिति से चुनकर आये हैं, जिनमें, डूडसी जीएसएस अध्यक्ष भंवरसिंह, देबावास जीएसएस अध्यक्ष बाबूसिंह, आकोली जीएसएस अध्यक्ष कालूसिंह चुने गये है। जबकि तीन अन्य सदस्य, भंडार के सदस्य प्राथमिक भंडारों से चुने जाते हैं। वैसे भंडार के संचालक मंडल में कुल 16 सदस्य होते हैं। शेष चार सदस्य सरकारी प्रतिनिधि होते हैं। इनमें सम्बंधित केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, जिला रसद अधिकारी, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां एवं भंडार के महाप्रबंधक शामिल हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!