Home | राज्य | सहकारी भूमि विकास बैंक के संचालक मण्डल के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

सहकारी भूमि विकास बैंक के संचालक मण्डल के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

02 971
File Photo

जालोर 26 मई। राजस्थान सहकारी निर्वाचन प्राधिकारण जयपुर द्वारा जालोर जिले में सहकारी भूमि विकास बैंक लि. जालोर के संचालक मण्डल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों  के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
जालोर सहकारी भूमि विकास बैंक के सचिव सुनील वीरभान ने बताया कि जालोर सहकारी भूमि विकास बैंक लि. जालोर के प्रतिनिधि साधारण निकाय के निर्वाचन के पश्चात् बैंक के संचालक मण्डल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन करवाया जायेगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा कार्यालय अतिरिक्त रजिस्ट्रार सह.स.जोधपुर के सहायक रजिस्ट्रार (अ.सु) वासुदेव पालीवाल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की प्रतिनिधि साधारण निकाय प्रस्तावित मतदाता सूची(वार्डवार), निर्वाचन सूचना एवं कार्यक्रम का 5 जून, 2023 के प्रकाशन किया जायेगा। वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूचियों पर आक्षेपों की प्राप्ति 5 जून से 12 जून, 2023 को दोपहर 1 बजे तक की जायेगी तत्पश्चात् प्राप्त आक्षेपों की सुनवाई कर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 12 जून, 2023 को किया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, जांच एवं वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूचियों का प्रकाशन 13 जून, 2023 को किया जायेगा। नाम वापसी 14 जून, 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जा सकेगी तत्पश्चात्  निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूचियों का प्रकशन एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा। यदि आवश्यक हुआ तो 20 जून, 2023 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जायेगा तथा 21 जून, 2023 को मतगणना व परिणाम घोषणा की जायेगी। उसके पश्चात् 22 जून, 2023 से संचालक मण्डल के निर्वाचन की प्रक्रिया कार्यक्रमानुसार प्रारंभ होगी।
उन्होंने बताया कि जिन सदस्यों का बैंक ऋण का अवधिपार बकाया है वे चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!