Home | cooperative | जालोर | पांच ग्राम सेवा सहकारी समितियों की पूर्ण हुई चुनाव प्रक्रिया

पांच ग्राम सेवा सहकारी समितियों की पूर्ण हुई चुनाव प्रक्रिया

02 606
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 3 फ़रवरी I जिले की पांच ग्राम सेवा सहकारी समितियों में शुक्रवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इकाई रिटर्निग अधिकारी व उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जालोर (Unit Returning Officer and Deputy Registrar, Cooperative Societies, Jalore) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की भुण्डवा, डबाल, किलवा, चौराऊ और खेतलावास सहकारी समितियों में संचालक बोर्ड व पदाधिकारी के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। इनमें से चार जीएसएस में मतदान प्रक्रिया से एवं एक जीएसएस में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें चौराऊ जीएसएस में अध्यक्ष मुलसिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्रकुमार विजेता रहे।

02 832 e1675431759575
खेतलावास जीएसएस में ग्रामीणों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

इसी तरह खेतलावास जीएसएस में पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इसमें जोईताराम अध्यक्ष एवं फुसाराम उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के पश्चात ग्रामीणों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी हिंगलाजदान ने निर्वाचित अध्यक्ष जोईताराम एवं उपाध्यक्ष फुसाराम व निर्वाचित सदस्यगण संचालक मंडल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। इसी तरह भुण्डवा जीएसएस के चुनाव में चक्रवर्तीसिंह अध्यक्ष व श्रीमति सागर कंवर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वही, डबाल जीएसएस के चुनाव में जगसीराम अध्यक्ष कालुसिंह उपाध्यक्ष तथा किलवा जीएसएस की चुनाव प्रक्रिया में दुदाराम अध्यक्ष व चंदनसिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!