Home | cooperative | राज्य | ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव : उपशाखा सरनाऊ से खिलेरी ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित

ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव : उपशाखा सरनाऊ से खिलेरी ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित

02 529 300x232जालोर । डिजिटल डेस्क I 10 जुलाई I राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की उपशाखा सरनाऊ के चुनाव रविवार को सरनाऊ पंचायत समिति मुख्यालय पर चुनाव प्रभारी बलदेव भाई पुरोहित एवं पर्यवेक्षक बाबूराम सूथार की उपस्थिती में सम्पन्न हुए । जिसमें राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की उपशाखा सरनाऊ की नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से केराराम खिलेरी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं बिजलाराम देवासी को जिला प्रतिनिधी वही, सुरेश कुमार खिलेरी को ब्लॉक मंत्री, शंकरलाल चौधरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, जयंतीलाल जीनगर को कोषाध्यक्ष, रामप्रसाद मीणा को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया । इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बाबुराम सुथार ने संघ की नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी को विधान, नियमों की सत्यनिष्ठा पालना करने की शपथ दिलाई ।

साफा और माला पहनाकर बहुमान किया गया

नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों का साफा और माला पहनाकर बहुमान किया गया । साथ ही, निर्वाचित जिला प्रतिनिधी बिजलाराम देवासी ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं के लिए एकजुट होकर निराकरण करने के विचार व्यक्त किये । इस दौरान नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष केराराम खिलेरी ने शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से चुनाव करवाने के लिए सभी ग्राम विकास अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

02 530 300x232

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी आसूराम ढाका, दिनेश कुमार ढाका, भूराराम मेघवाल, रघुनाथ राम सुथार, ओमप्रकाश विश्नोई, जसवंतपुरा से रामकिशन विश्नोई उपस्थित रहे

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!