Home | cooperative | जालोर | किसान ऋण पोर्टल पर डाटा अपलोड में जिले की प्रगति शून्य

किसान ऋण पोर्टल पर डाटा अपलोड में जिले की प्रगति शून्य

सार

Jalore News : किसान ऋण पोर्टल  (KCC-ISS) पर ब्याज अनुदान डाटा अपलोड के संबंध में नाबार्ड से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट में सीसीबी की प्रगति शून्य को लेकर MD ने डाटा अपलोड के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

See also  ब्याज अनुदान का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

02 1598 e1724136851834

विस्तार

जालोर । डिजिटल डेस्क | 10 सितम्बर | जिले में किसान ऋण पोर्टल (KCC-ISS) पर ब्याज अनुदान के दावे अपलोड करने की प्रगति शुन्य हैं, यह दावे भारत सरकार से 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्राप्त करने के लिए अपलोड करने होते हैं, इसे सीसीबी प्रबंध निदेशक की ओर से सर्वोच्च प्राथमिकता देकर, केसीसी आईसीसी पोर्टल पर ब्याज अनुदान के दावे अपलोड कर, प्रत्येक सोमवार को कार्यवाही की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश सीसीबी शाखा प्रबंधक एवं ऋण पर्यवेक्षक को दिए गए है | वही, वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 के डाटा किसान ऋण पोर्टल (KCC-ISS) पर अपलोड़ किए जाने हैं, पूर्व में लगातार विभिन्न पत्रों और दूरभाष के माध्यम से पाबन्द किए जाने के बाजवुद शाखा स्तर एवं सहकारी समिति स्तर से इस मामले में कोई अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई, जिससे भारत सरकार की ओर से देय 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान की राशि सीसीबी को प्राप्त नहीं होने पर सीसीबी बैंक एवं सहकारी समितियो में हानि होने की स्थिती में संबंधित शाखा प्रबंधक एवं व्यवस्थापकों को उत्तरदायी ठहरा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!