Home | cooperative | राज्य | जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट-2022 का आयोजन 6 जनवरी को

जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट-2022 का आयोजन 6 जनवरी को

जालोर 4 जनवरी। जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट-2022 का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य एवं श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई की उपस्थिति में 6 जनवरी, गुरूवार को प्रातः 11 बजे सवेरा होटल एवं रिसोर्ट, कतरासन केशवना रोड, जालोर में किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्राम राम देवासी ने बताया कि जिले में नवीन निवेशकों एवं वर्तमान में कार्यरत इकाईयों के विस्तार के लिए निवेश करने वाली औद्योगिक इकाई, सेवा क्षेत्र इकाई एवं अन्य व्यापारिक इकाईयां जो जिले में निवेश करना चाहती है उनके द्वारा शिलान्यास, उद्घाटन, एमओयू एवं एलओआई इत्यादि का सम्पादन इस कार्यक्रम में किया जाएगा।
उन्होंने जिले के नवीन निवेशकों, उद्योग संघों, व्यापारिक संघों एवं सीए एसोसिएशन से अपील की है वे जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!