Home | cooperative | जोधपुर | जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर जिलेवासियों से की अपील – अतिवृष्टि को देखते हुए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर जिलेवासियों से की अपील – अतिवृष्टि को देखते हुए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

IMG 20220118 WA0009 231x300
Watching the heavy rain be alert, stay safe – Dm Jodhpur

जोधपुर, 28 जुलाई/ जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर जिलेवासियों से अतिवृष्टि के मद्देनज़र विभिन्न प्रकार की ऐहतियात बरतने की अपील की है और कहा है कि भारी बरसात की वजह से उत्पन्न हुई स्थितियों में सतर्क एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने जलाशयों में पानी के उफान को देखते हुए इनसे दूर रहने की अपील की है और कहा कि इनके आस-पास न जाएं ताकि किसी प्रकार के हादसे की आशंका न रहे। जिला कलक्टर ने जर्जर भवनों एवं क्षतिग्रस्त संरचनाओं से समय रहते दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि भवनों के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में इनसे दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं ताकि कोई हादसा न होने पाए। उन्होंने बताया कि भारी बरसात की वजह से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। जिला कलक्टर ने बताया कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए जिला प्रशासन ने भोजन के लिए इन्दिरा रसोई से फूड़ पैकेट्स की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन की ओर से अतिवृष्टि से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 24 घण्टे नियंत्रण कक्ष संचालित किए जा रहे हैं। स्कूलों में दो दिन से अवकाश घोषित किया गया है ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!