Home | cooperative | जयपुर | उदयपुर में नाबार्ड अध्यक्ष से मिले जिला कलेक्टर राजस्थान यात्रा की एल्बम भेंट की

उदयपुर में नाबार्ड अध्यक्ष से मिले जिला कलेक्टर राजस्थान यात्रा की एल्बम भेंट की

जयपुर, 4 अक्टूबर। पिछले सप्ताह राजस्थान की यात्रा पर आये राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष डॉ. जी.आर. चिंतला के उदयपुर पहुंचने पर रविवार को जिला कलेक्टर श्री चेतन देवड़ा ने मुलाकात की।
जिला कलेक्टर देवड़ा ने उदयपुर आगमन पर नाबार्ड अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें नैसर्गिक सौंदर्य और शिल्प वैशिष्ट्य के बारे में बताया। नाबार्ड अध्यक्ष डॉ. चिंतला ने झीलों की नगरी को खूबसूरत शहर बताया और यहां की कला-संस्कृति की भी तारीफ की।

राजस्थान यात्रा का एल्बम किया भेंट

इस दौरान जिला कलेक्टर ने  नाबार्ड अध्यक्ष की राजस्थान यात्रा पर राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार फोटोग्राफ्स का एल्बम भेट किया। डॉ. चिंतला ने राजस्थान यात्रा को अब तक का यादगार अनुभव बताया और इसकी अविस्मरणीय स्मृति के रूप में फोटो एल्बम के लिए आभार जताया। इस दौरान नाबार्ड अध्यक्ष चिंतला ने भी कलेक्टर का शॉल ओढ़ाकर  अभिनंदन किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!